{"_id":"6ab02e355c105ede0d0e67d5","slug":"buses-to-ballabhgarh-palwal-are-not-available-in-the-evening-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80548-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शाम के वक्त बल्लभगढ़-पलवल के लिए नहीं मिलतीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शाम के वक्त बल्लभगढ़-पलवल के लिए नहीं मिलतीं बसें
विज्ञापन
बस के लिए सवा घंटे तक करना पड़ता है इंतजार, मजबूरी में 100 रुपये तक किराया दे रहे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ से पलवल के बीच शाम के समय रोडवेज बसों की पर्याप्त सुविधा नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। शाम 5:30 बजे के बाद बल्लभगढ़ बस अड्डे से पलवल जाने वाले यात्रियों को अगली बस के लिए करीब सवा घंटे तक इंतजार करना पड़ता है।
लंबे इंतजार से बचने के लिए यात्री ऑटो का सहारा लेते हैं। बल्लभगढ़ से पलवल तक ऑटो से जाने पर किराया करीब 100 रुपये तक पहुंच जाता है। बल्लभगढ़ बस स्टैंड से पलवल के लिए करीब 32 बसों का संचालन होता है। इनमें से ज्यादातर बसें पलवल से आगे दूसरे शहरों के लिए जाती हैं। ऐसे में बल्लभगढ़-पलवल के बीच रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों के लिए शाम के समय सीधी बस सेवा सीमित रह जाती है। शाम के समय कार्यालय और कामकाज खत्म होने के बाद पलवल की ओर से फरीदाबाद आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। बसों के बीच लंबा अंतराल होने से यात्रियों को बस स्टैंड पर इंतजार करना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि शाम के व्यस्त समय में बसों के बीच अंतराल कम किया जाना चाहिए। रोजाना आने-जाने वालों के लिए बस के इंतजार के साथ अतिरिक्त ऑटो किराया देना भी आर्थिक बोझ बन रहा है। यात्रियों ने शाम के समय बल्लभगढ़-पलवल के बीच अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की है।
वर्जन
यात्रियों की सुविधा के अनुसार समय-सारिणी की समीक्षा की जाएगी। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बस चलाने का प्रयास रहेगा। - जयपाल राठी, ड्यूटी इंस्पेक्टर