{"_id":"6a183ca7fc66cf062406a8fb","slug":"buses-run-in-the-first-lane-of-the-expressway-passengers-wait-at-the-stand-faridabad-news-c-23-1-lko1064-95961-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एक्सप्रेस-वे पर पहली लेन में दौड़ती बसें, स्टैंड पर इंतजार करते रहते हैं यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एक्सप्रेस-वे पर पहली लेन में दौड़ती बसें, स्टैंड पर इंतजार करते रहते हैं यात्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर इन दिनों रोडवेज बसों के चालक ओवरटेक वाली पहली लेन में तेज गति से बसें दौड़ा रहे हैं। इससे बस स्टैंड पर खड़े यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री बसों को रुकने का इशारा करते रह जाते हैं, लेकिन चालक बस नहीं रोकते। इसको लेकर कई बार निगम अधिकारियों से शिकायत भी की जा चुकी है, बावजूद इसके स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।
परी चौक स्थित अंसल मॉल के सामने से ग्रेटर नोएडा डिपो की बसें नोएडा समेत अन्य रूटों के लिए संचालित होती हैं। अन्य रूटों पर जाने से पहले ये बसें नोएडा के लिए सवारियां बैठाती हैं। एक्सप्रेस-वे पर बने बस स्टैंडों पर यात्री लंबे समय तक बसों का इंतजार करते हैं, लेकिन कई बार घंटों बाद भी बस नहीं मिल पाती।
ग्राम कोंडली निवासी सुनील कुमार ने बताया कि रोडवेज बसें एक्सप्रेस-वे की पहली लेन में तेज गति से चल रही हैं। यात्रियों द्वारा इशारा करने के बावजूद बसें नहीं रुकतीं। जिसके कारण निजी बसों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
ग्रेनो निवासी रजत भाटी ने कहा कि रोडवेज बस चालक स्टैंड पर खड़े यात्रियों को नजरअंदाज कर आगे निकल जाते हैं। इसकी शिकायत अधिकारियों से भी की गई है।
-बस चालकों की नियमित काउंसलिंग की जाती है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि एक्सप्रेस-वे पर बसें दूसरी या तीसरी लेन में ही चलाएं, ताकि स्टैंड पर बस रोकने में कोई परेशानी न हो। जो चालक ओवरटेक वाली लेन में बस चलाते मिलते हैं, उन्हें समझाया जाता है।
-राजेश वर्मा, एआरएम ग्रेनो डिपो