फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Buses of route number 916 are going only till Tigaon due to dilapidated road

Faridabad News: जर्जर सड़क के तिगांव तक ही जा रहीं 916 नंबर रूट की बसें

Mon, 05 May 2025 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Buses of route number 916 are going only till Tigaon due to dilapidated road
आगे जाने वाले लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना, ऑटो वाले लेते हैं मनमाना किराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। बदरौला की सड़क जर्जर होने की वजह से बल्लभगढ़ बस डिपो से जाने वाली 916 नंबर रूट की सिटी बसों को अरुआ चांदपुर की बजाय गांव तिगांव तक चलाया जा रहा है। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिटी बस के अधिकारियों की ओर से रूट का सर्वे भी किया गया, लेकिन बसें लो फ्लोर होने के चलते उतार-चढ़ाव में परेशानी हो रही है। इसीलिए अभी बसों को अस्थायी तौर पर तिगांव तक संचालित किया जा रहा है।

बल्लभगढ़ बस डिपो से हर रोज करीब 50 बसें 10 रूटों पर संचालित होती हैं। 916 नंबर रूट बसें बल्लभगढ़ बस डिपो से तिगांव रोड के रास्ते सेक्टर 3, तिगांव, बदरोला, कोराली, चांदपुर, अरुआ को चलाई जातीं हैं। पिछले काफी समय से गांव बदरौला की सड़क जर्जर होने की वजह से सिटी बसों का संचालन तिगांव तक कर दिया गया है। सिटी बसें लो फ्लोर होने की वजह से जर्जर सड़क पर चलाने में परेशानी हो रही थी। इस वजह से बसें आए दिन खराब हो रही थी। इसी को देखते हुए बसों को अस्थायी तौर पर गांव तिगांव तक संचालित किया जा रहा है। जिससे कोराली, अरुआ, चांदपुर गांवों को जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दोगुना किराया लेते हैं ऑटो वाले

सिटी बसों का संचालन नहीं होने की वजह से यात्री तिगांव पर उतरने के बाद ऑटो से अपने गंतव्य तक पहुंचाते हैं। जिससे उनको दोगुना किराया देना पड़ता है। साथ ही ऑटो अपनी मनमर्जी के अनुसार चलते हैं। जिससे यात्रियों को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जर्जर सड़क के कारण अभी 916 नंबर रूट पर चलने वाली बसों को गांव तिगांव तक चलाया जा रहा है। सड़क ठीक होने के बाद दोबारा से बसों को अरुआ चांदपुर तक चलाया जाएगा। अधिकारियों की ओर से रूट का सर्वे किया जा चुका है। - बलराम, सिटी बस इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed