{"_id":"687a846c2e0fb020ca0812b9","slug":"buses-going-to-haridwar-were-stopped-due-to-jam-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47409-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जाम के कारण हरिद्वार जाने वाली बसों को किया गया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जाम के कारण हरिद्वार जाने वाली बसों को किया गया बंद
विज्ञापन
23 जुलाई के बाद दोबारा से शुरू किया जाएगा संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सावन के महीने में स्मार्ट सिटी के अलावा विभिन्न जिलों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जाते हैं। इन दिनों मेरठ व हरिद्वार में जाम लगने की वजह से डिपो की ओर से हरिद्वार के लिए चलाई जाने वाली बसों को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। अब जो लोग हरिद्वार जाना चाहते हैं उनको ट्रेन का सहारा लेना पड़ रहा है।
हरियाणा रोडवेज के फरीदाबाद डिपो की 4 बसें रोजाना हरिद्वार के लिए चलती हैं। 11 जुलाई से सावन शुरू होने के चलते जिले से सैकड़ों की संख्या में भक्त कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जाते हैं। इसी वजह से हरिद्वार के रास्ते में जाम लग गया है। प्रशासन की ओर से बसों व भारी वाहनों को मेरठ पर रोका जा रहा है। इसी वजह से डिपो से हरिद्वार जाने वाली बसों को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। यह सभी बसें 23 जुलाई के बाद दोबारा से शुरू कर दी जाएंगी। ड्यूटी इंचार्ज ओम प्रकाश ने बताया कि बसें 10 से 12 घंटे की देरी से डिपो में वापस आ रही थी। इसी वजह से अस्थायी तौर पर बसों को बंद कर दिया गया है।
-- -- -- -- -- -
देहरादून और हल्द्वानी की बसों का रूट किया डायवर्ट
वहीं दूसरी ओर डिपो से देहरादून और हल्द्वानी को जाने वाली एक-एक बस के रूट को भी डायवर्ट कर दिया गया है। चालक व परिचालकों ने बताया कि मेरठ के टोल के पास जाम होने की वजह से बसों को वह बागपत-शामली के रास्ते लेकर जा रहे हैं। जिससे यात्रियों के साथ चालक व परिचालक को परेशानी हो रही है।