फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Buses for Sheetla Mata Mela will be available every 9 minutes.

Faridabad News: हर 9 मिनट के अंतराल पर मिलेगी शीतला माता मेला के लिए बस

Tue, 24 Feb 2026 01:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Buses for Sheetla Mata Mela will be available every 9 minutes.
गुरुग्राम पहुंचने में भक्तों को नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गुरुग्राम स्थित श्री शीतला माता मंदिर में पांच मार्च से तीन अप्रैल तक चैत्र मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले के आयोजन को लेकर श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं औद्योगिक नगरी से जाने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो उसके लिए हर नौ मिनट के अंतराल पर रोडवेज बस और निजी बस का संचालन किया जाएगा।
बल्लभगढ़ डिपो से रोजाना 160 बसें विभिन्न रूटों पर संचालित होती हैं। उनमें से गुरुग्राम रूट पर भी बसों का संचालन होता है। डिपो की ओर से 20 से अधिक रोडवेज बसें और 15 निजी बसें गुरुग्राम रूट पर संचालित की जाती हैं।
विज्ञापन


5 मार्च से शीतला माता मंदिर में मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए शहर से हर 9 मिनट के अंतराल पर गुरुग्राम के लिए बसें संचालित होंगी। जिसमें रोजवेज के अलावा 15 निजी बसें भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बसों में भी कर सकते हैं सफर
डिपो से रोहतक, हिसार, नारनौल, महेंद्रगढ़, झज्जर, सीकर, जयपुर आदि रूटों पर भी बसों का संचालन किया जाता है। यह बसें भी गुरुग्राम के रास्ते होते हुए अपने गंतव्य तक जाती हैं। इन बसों में भी यात्री आसानी से सफर कर शीतला माता मंदिर पहुंच सकते हैं। इन सभी बसों को समय सारणी के अनुसार चलाया जाएगा । ड्यूटी इंचार्ज भागीरथ शर्मा ने बताया कि उनके डिपो से निजी और रोडवेज बसें हर 9 मिनट के अंतराल पर गुरुग्राम के लिए रवाना होंगी । चैत्र मेले के दौरान यात्रियों को कोई परेशानी ना हो उसके लिए कुछ अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed