फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bus service will start again on Saharanpur route after 13 years

Faridabad News: 13 वर्षों के बाद दोबारा शुरू होगी सहारनपुर रूट पर बस सेवा

Fri, 12 Apr 2024 11:02 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 12 Apr 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bus service will start again on Saharanpur route after 13 years
- डिपो को मिला परमिट, दिल्ली वाया मेरठ के रास्ते जाएगी सहारनपुर
विज्ञापन


- रूट सर्वे के बाद शुरू की जाएगी बस सेवा

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। डिपो से 13 साल के बाद यूपी स्थित सहारनपुर जिले के लिए दोबारा से रोडवेज बस सेवा को जल्द शुरू किया जाएगा। इसको लेकर डिपो के निरीक्षक की ओर से परमिट ले लिया गया है। सेवा को शुरू करने के लिए जल्द ही रूट सर्वे किया जाएगा। सर्वे होने के बाद किराया तैयार कर बस को रवाना कर दिया जाएगा। यह बस डिपो से वाया दिल्ली मेरठ के रास्ते सहारनपुर को जाएगी।
ड्यूटी इंचार्ज जगदीश ने बताया कि उनके पास यात्रियों की मांग आ रही थी कि सहारनपुर के लिए बस सेवा को शुरू किया जाए। इसके बाद महाप्रबंधक लेख राज की ओर से सहारनपुर बस सेवा शुरू करने के लिए आदेश दिए गए। इस रूट के शुरू होने से सहारनपुर के साथ-साथ मेरठ जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। इस बस को आने वाले एक सप्ताह के अंदर शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


यात्रियों की कम संख्या के कारण पहले बंद हुआ था रूट

साल 2011 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश स्थित सहारनपुर रूट पर बस सेवा को शुरू किया गया था। सहारनपुर से बल्लभगढ़ वाया शामली-दिल्ली पलवल सीधी बस सेवा शुरू की गई थी। रूट पर यात्री न मिलने से बस सेवा कामयाब नहीं हो पाई थी। इसी वजह से बस का संचालन बंद कर दिया गया। अब यह बस 13 साल बाद दोबारा शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed