{"_id":"626acae7033c4e0e2d038054","slug":"bus-depot-to-be-built-in-sector-61-faridabad-news-noi6455480147","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभगमन के लिए सेक्टर-61 में बनेगा बस डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभगमन के लिए सेक्टर-61 में बनेगा बस डिपो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) सेक्टर-61 में सिटी बस डिपो और वर्कशॉप बनाएगा। इसे दस एकड़ में बनाया जाएगा। अभी सिटी बस सेवा (शुभगमन) के लिए डिपो नहीं है। साथ ही बसों की संख्या भी 50 से बढ़ाकर 100 करने की योजना है।
जिले में अभी तक स्थानीय यातायात की व्यवस्था सिर्फ ऑटो है। यह भी नहर पार कई क्षेत्रों में नहीं है। यहां रहने वाले लोगों को अपने वाहन के अलावा कोई दूसरी व्यवस्था नहीं है। लोगों को मेट्रो, रेलवे स्टेशन और मथुरा रोड तक आने के लिए निजी कैब को बुक करना पड़ता है। दूसरी ओर ग्रेटर फरीदाबाद को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों पर जाम की समस्या रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए एफएमडीए ने ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्रों में सिटी बस सेवा पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया है। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से बसों की संख्या को बढ़ाने का निर्णय लिया है। अभी विभिन्न रूटों पर 50 बसें चल रहीं हैं। इसके अलावा 50 और बस को शुरू किया जाएगा। यह सभी बसें सेक्टर 61 में बनी डिपो पर खड़ी होंगी। इसके साथ ही अगर बसों में किसी प्रकार की खराबी आती है, तो वहीं बनाया जाएगा। अभी तक सिटी बस को बल्लभगढ़ स्थित हरियाणा रोडवेज की बस डिपो में है।
सेक्टर-61 सिटी सेवा के लिए डिपो बनाया जाना है। इस पर जल्द कार्य शुरू होगा। साथ ही बसों की संख्या में भी बढ़ोतरी करने की योजना है।
-एनडी वशिष्ठ, मुख्य अभियंता एफएमडीए