फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bus collides with truck on Faridabad-Palwal KMP Expressway, 13 devotees injured

Faridabad News: फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई बस, 13 श्रद्धालु घायल

Wed, 23 Apr 2025 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Bus collides with truck on Faridabad-Palwal KMP Expressway, 13 devotees injured
गांव मौजपुर के पास हुआ सड़क हादसा, चालक को बस का हिस्सा काटकर निकाला
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

छांयसा। मौजपुर गांव के पास बुधवार तड़के तीन बजे तेज रफ्तार बस फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रक में जा भिड़ी। हादसा होने पर घायल यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। निजी यात्री बस जालंधर से वृंदावन जा रही थी।



हादसे में लगभग 13 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक को बस का अगला हिस्सा काटकर निकाला गया। घायल श्रद्धालुओं को बल्लभगढ़, बीके अस्पताल और गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में चालक-परिचालक समेत करीब 26 श्रद्धालु सवार थे। मौजपुर टोल के पास फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेस-वे पर तड़के तीन बजे अंधेरा होने के कारण ओवरटेक के चलते एक्सप्रेस-वे पर धीमी रफ्तार से चल रहे ट्रक से बस टकरा गई। बस की टक्कर के बाद उसके ठीक पीछे से आ रही बलेरो पिकअप भी बस से टकरा गई। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठे यात्रियों को निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिसकर्मी प्रकाश वीर व शंकर लाल पहुंचे। लोगों की मदद से पुलिसकर्मियों ने घायल यात्रियों को बस से निकालकर एंबुलेंस की सहायता से बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बल्लभगढ़ में भर्ती किया गया। अन्य को गंभीर हालत में बेहतर उपचार के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में रेफर किया गया। इनमें से एक घायल यात्री को अधिक गंभीर होने पर गुरुग्राम के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। छांयसा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के बाद ट्रक समेत फरार चालक की तलाश कर रही है। टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




टोल से 20 मीटर की दूरी पर हुआ हादसा

घटना मौजपुर टोल से महज 20 मीटर की दूरी पर हुई। टक्कर लगते ही बस में सवार श्रद्धालुओं की चीख-पुकार मच गई। यह देखकर टोल पर मौजूद कर्मचारी और अन्य वाहन चालक सहायता के लिए आगे आए। साथ ही एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस और एनएचएआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। छांयसा थाना प्रभारी सुरेश चंद ने बताया कि घायलों ने अपने बयान में बताया कि बस के चालक ने सड़क किनारे कम गति में चल रहे एक ट्रक से आगे निकलने का प्रयास किया। इस दौरान बस के सामने कोई अन्य वाहन आ गया। ऐसे में किनारे करने के चक्कर में बस आगे धीमी गति से चल रहे ट्रक से जा टकराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed