{"_id":"6a873c520c9068dfea0ddc3f","slug":"bus-breakdown-brings-traffic-to-a-standstill-on-neelam-flyover-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-77946-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नीलम फ्लाईओवर पर बस खराब होने से ट्रैफिक रेंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नीलम फ्लाईओवर पर बस खराब होने से ट्रैफिक रेंगा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नीलम फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार दोपहर के समय बस अचानक खराब हो गई। फ्लाईओवर पर बीच रास्ते खराब बस खड़ी होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और कुछ ही देर में वाहनों की कतार लग गई। जाम का असर बढ़ते-बढ़ते नीलम चौक से बीके चौक तक पहुंच गया। करीब डेढ़ घंटे तक वाहन चालकों को जाम में फंसे रहना पड़ा।
दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी होने के कारण सड़क पर वाहनों का दबाव पहले ही अधिक था। इसी दौरान फ्लाईओवर पर बस खराब होने से स्थिति और बिगड़ गई। कई स्कूल बसें भी जाम में फंस गई। इससे बच्चों को लेकर जा रहे बस चालकों को काफी देर तक रास्ता खुलने का इंतजार करना पड़ा।
बीके चौक पर ही बीके अस्पताल स्थित होने के कारण अक्सर इस रोड पर एंबुलेंस का आना-जाना लगा रहता है। जाम का असर अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों पर भी पड़ा। इस दौरान एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। आपातकालीन वाहन के जाम में फंसने से उसे आगे बढ़ने के लिए रास्ता मिलने में परेशानी हुई। व्यस्त मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार के कारण आसपास के रास्तों पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया।