फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Burned copies of the proposal of the villages included in the municipal corporation

नगर निगम में शामिल गांवों के प्रस्ताव की प्रतियां जलाईं

Wed, 30 Sep 2020 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
Burned copies of the proposal of the villages included in the municipal corporation
फरीदाबाद। जिले के 26 गांवों को नगर निगम में शामिल किए जाने के बाद से ग्रामीणों में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को युवा व ग्रामीणों ने काली पट्टी बांधकर नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रस्ताव की प्रतियां जलाई गईं।
विज्ञापन

ग्रामीण लगातार विरोधी नारे लगाते हुए नगर निगम आयुक्त के घर पर पहुंचे और उनके न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने 26 गांवों को नगर निगम में लेने के प्रस्ताव की प्रतियां जलाई। उन्होंने कहा कि यह काला प्रस्ताव और कानून हमें किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं है। उसके बाद सभी ग्रामीणों ने नगर निगम आयुक्त के निजी सचिव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

युवा पंचायत के संयोजक जसवंत पवार ने साफ तौर पर कहा कि जिन गांव को अब तक नगर निगम ने अपने अंदर शामिल किया है उन गांव के मुकाबले उनके गांव बेहद समृद्ध हैं। वे अपनी पंचायतों से बेहद खुश हैं। इसलिए वे नहीं चाहते कि किसी भी तरह से उनके गांव की नगर निगम में शामिल किया जाए। नीमका के पूर्व सरपंच राजबीर नागर ने कहा कि कहा कि हम मर जाएंगे मगर अपने गांव को नगर निगम में शामिल नहीं होने देंगे, कुछ राजनीतिक लोग अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए इन 26 गांव को बलि का बकरा बनाना चाहते हैं। इस अवसर पर महिपाल आर्य, धीरज यादव, सचिन चंदिला,
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश, विक्रांत गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed