फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bulldozers run on two illegal colonies in Jajru

Faridabad News: जाजरू में दो अवैध कॉलोनियाें पर चला बुल्डोजर

Thu, 09 Apr 2026 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on two illegal colonies in Jajru
5 स्ट्रक्चर, 28 डीपीसी, सड़क नेटवर्क और बाउंड्री वॉल को किया ध्वस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला प्रशासन और नगर योजनाकार विभाग द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को गांव जाजरू के राजस्व क्षेत्र में कार्रवाई की गई। पुलिस बल की मौजूदगी में विभाग ने करीब नौ एकड़ भूमि पर विकसित की जा रहीं दो अवैध कॉलोनियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर बने पक्के निर्माणों और बाउंड्री वॉल को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया।

यह कार्रवाई गांव जाजरू की राजस्व संपदा में चार एकड़ और पांच एकड़ के दो अलग-अलग हिस्सों में की गई। इन अवैध कॉलोनियों में बिना प्रशासनिक अनुमति के निर्माण कार्य चल रहा था। विभाग ने कार्रवाई के दौरान पांच बने हुए स्ट्रक्चर, 28 डीपीसी (नींव), पांच बाउंड्री वॉल और कॉलोनी के भीतर बिछाए गए मिट्टी के सड़क नेटवर्क को पूरी तरह नष्ट कर दिया।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान भविष्य में होने वाले विवादों और कानूनी साक्ष्यों के लिए विभाग की ओर से पूरी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी अवैध कॉलोनी का पनपना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे अपनी मेहनत की कमाई किसी भी अवैध कॉलोनी में निवेश न करें और प्लॉट खरीदने से पहले विभाग से उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें। डीटीपी यजन का कहना है कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह के ध्वस्तीकरण अभियान चलाए जाएंगे ताकि सरकारी और कृषि भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों और निर्माणों पर लगाम लगाई जा सके। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed