{"_id":"69f4f03ad968a70b1b04d25e","slug":"bulldozers-run-on-the-green-belt-encroachments-removed-from-a-three-kilometer-area-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68943-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ग्रीन बेल्ट पर चला बुलडोजर, तीन किलोमीटर क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ग्रीन बेल्ट पर चला बुलडोजर, तीन किलोमीटर क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम ने अभियान चलाया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम ने शुक्रवार को बड़े स्तर पर तोड़-फोड़ अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत करीब तीन किलोमीटर लंबी ग्रीन बेल्ट से अवैध कब्जों को हटाया गया। निगम की टीम ने मौके पर बने पक्के और कच्चे निर्माणों को तोड़ते हुए क्षेत्र को खाली कराया।
निगम अधिकारियों के मुताबिक ग्रीन बेल्ट पर लंबे समय से लोगों ने अवैध रूप से कमरे, टीन शेड और लोहे की रेलिंग बनाकर कब्जा कर रखा था। इसके अलावा कुछ लोगों ने कार धोने के लिए अस्थायी सर्विस सेंटर भी बना लिए थे। इन अतिक्रमण के कारण हरित क्षेत्र सिकुड़ रहा था और आसपास के इलाकों की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी।
कार्रवाई से पहले निगम की ओर से संबंधित लोगों को नोटिस देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन निर्धारित समय के बाद भी कब्जे नहीं हटाए गए। इसके चलते निगम को सख्ती बरतनी पड़ी।
विज्ञापन
सुबह से चला अभियान, भारी पुलिस बल तैनात
एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा की अगुवाई में सुबह से ही निगम की टीम मौके पर पहुंच गई और जेसीबी मशीनों की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान निगम के जेई हर्ष चपराना समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अभियान के दौरान निगम के करीब 20 कर्मचारी और दो जेसीबी मशीनें लगाई गईं। वहीं किसी भी संभावित विरोध या कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस के 30 से अधिक जवान मौके पर तैनात रहे। हालांकि कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई और किसी बड़े विरोध की स्थिति नहीं बनी।
शहरभर में जारी रहेगा अभियान
निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर के अन्य इलाकों में भी चिन्हित अतिक्रमण के खिलाफ जल्द ही इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक जमीनों पर कब्जा न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।