फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bulldozers run on illegal shops

अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर

Tue, 15 Dec 2020 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on illegal shops
अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हुडा) ने मंगलवार को सेक्टर-10 में कई दुकानों में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। दुकानों के बाहर रैंप व शटर को बुलडोजर की मदद से ढहा दिए गए। इससे पहले हुडा ने इन सभी दुकान मालिकों को नोटिस देकर अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा था। सेक्टर-10 के पास एक कॉम्प्लेक्स में करीब आठ दुकानें हैं। इन दुकानों का नक्शा पास होने के बाद बिल्डर ने नियम के अनुरूप निर्माण कार्य करवा लिया था। इसे देखते हुए हुडा के तोड़फोड़ दस्ते ने दुकानों का अवैध निर्माण ढहा दिया है। हुडा के स्टेट ऑफिसर परमजीत चहल का कहना है कि आगे भी अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हुडा के क्षेत्र में आने वाले मकान व दुकानों का निरीक्षण कर अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

निगम के दस्ते ने हटवाई पटरी दुकानेें
नगर निगम भी लगातार अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने मंगलवार को एनआईटी के प्याली चौक और हार्डवेयर मार्ग पर अवैध कब्जा किए बैठे पटरी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके अलावा वाईएमसी बिल्डिंग के पास भी दस्ते ने अवैध निर्माण को ढहाया हैै। निगम के अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed