{"_id":"6a1f2a3d0fb2248181079aab","slug":"bulldozers-run-on-illegal-construction-near-kali-village-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71423-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कैली गांव के पास अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कैली गांव के पास अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जिले में अवैध निर्माण और बिना अनुमति संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को कैली गांव के पास स्थित अवैध रूप से संचालित देवांश ग्रीन गार्डन और बैंक्वेट हॉल पर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।
जानकारी के अनुसार दोनों परिसरों का संचालन लंबे समय से बिना विभागीय अनुमति के किया जा रहा था। विभाग ने पूर्व में भी दो से तीन बार इन परिसरों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई की थी, इसके बावजूद संचालकों द्वारा दोबारा निर्माण कर व्यावसायिक गतिविधियां शुरू कर दी गई थीं। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित संचालकों को कई बार नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने और गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन नियमों की लगातार अनदेखी की गई।
मंगलवार सुबह डीटीपी विभाग की टीम जेसीबी और अन्य उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारियों की निगरानी में अवैध रूप से निर्मित ढांचों को हटाने का कार्य शुरू किया गया। कार्रवाई के दौरान आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और पूरे घटनाक्रम को देखते रहे। विभागीय टीम ने गार्डन और हॉल परिसर के विभिन्न हिस्सों को ध्वस्त कर अवैध निर्माणों को पूरी तरह हटाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
डीटीपी इन्फोर्समेंट अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि जिले में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले संबंधित विभाग से आवश्यक स्वीकृतियां अवश्य प्राप्त करें। प्रशासन का मानना है कि इस कार्रवाई से अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और शहर में नियोजन नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित हो सकेगा।