फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bulldozers run on illegal colonies in Gaunchi-Sarurpur

Faridabad News: गौंछी-सरूरपुर में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

Thu, 19 Mar 2026 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on illegal colonies in Gaunchi-Sarurpur
चार मकान, 27 डीपीसी, चार बाउंड्री वॉल और सड़क नेटवर्क ध्वस्त किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव गौंछी और सरूरपुर के राजस्व क्षेत्र में जिला नगर योजनाकार विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई दो अनधिकृत कॉलोनियों में की गई, जो क्रमश: चार एकड़ और छह एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही थीं।


अभियान के दौरान टीम ने कुल चार निर्माणाधीन ढांचे, 27 डीपीसी (प्लिंथ लेवल निर्माण), चार बाउंड्री वॉल और कच्चे रास्तों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। डीटीपी यजन का कहना है कि ये कॉलोनियां बिना अनुमति के विकसित की जा रही थीं, जिससे भविष्य में अवैध कब्जे और मूलभूत सुविधाओं की समस्या उत्पन्न हो सकती थी। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे अभियान को शांतिपूर्ण तरीके से अंजाम दिया गया। पूरी कार्रवाई की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed