{"_id":"6ac9359a921f067ac3064f47","slug":"bulldozer-used-on-illegal-dairy-operating-on-government-land-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82273-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सरकारी जमीन पर चल रही अवैध डेयरी पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सरकारी जमीन पर चल रही अवैध डेयरी पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
नगर निगम ने सेक्टर-3 में की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को निगम की टीम ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके चल रही डेयरी पर बुलडोजर की कार्रवाई की। सेक्टर-3 में डेयरी पर बुलडोजर चलाकर निगम की टीम ने सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सरकारी जमीन पर अवैध रूप से चलने वाली डेयरी की जानकारी मिली थी। शिकायत कर्ता ने बताया था कि एक व्यक्ति सेक्टर-3 में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से डेयरी संचालित कर रहा है। डेयरी संचालक गोवंश को चारा खिलाने के बहाने उनका दूध निकालता था और इसके बाद गोवंश को खुले में छोड़ देता था। इस प्रकार की गतिविधियों से क्षेत्र में अव्यवस्था बनी रहती है।
हर समय गोवंश का जमावड़ा रहता है, इससे आमजन को आने जाने में परेशानी हो रही थी। जिसके बाद नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह के निर्देशों के बाद जॉइंट कमिश्नर करण सिंह के मार्गदर्शन में शुक्रवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और अवैध डेयरी पर बुलडोजर चलाते हुए कब्जे को हटाया। वहीं उन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में दुबारा इस तरह की गतिविधि न करें।
विज्ञापन
-- -- -- -
शहरी क्षेत्र में डेयरी चलाई तो होगी कार्रवाई
नगर निगम आयुक्त ने निर्देश जारी करते हुए शहरी क्षेत्र में डेयरी चलाने वालों को तत्काल इसका संचालन बंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में डेयरी का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। जो लोग ऐसा कर रहे हैं, वह तत्काल खुद ही डेयरी को शहर के बाहर ले जाएं। वरना नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी। बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए इसे साफ कराया जाएगा।