{"_id":"690cea00e468f6a1d9061c59","slug":"bulldozer-runs-on-illegally-settled-colony-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55198-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अवैध रूप से बसी कॉलोनी पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अवैध रूप से बसी कॉलोनी पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
सेक्टर-45 स्थित मेवला महाराजपुर में अंडरपास के नजदीक की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-45 स्थित मेवला महाराजपुर में अंडरपास के नजदीक बृहस्पतिवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध रूप से बसी कॉलोनी पर पीला पंजा चलाया गया। विभाग की ओर से करीब दो एकड़ जमीन को खाली करवाया गया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
मेवला महाराजपुर अंडरपास से सेक्टर-45 की ओर जाने वाली सड़क पर करीब दो एकड़ जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। यह सेक्टर वर्ष 1984 में प्राधिकरण की ओर से काटा गया था। तब से विभाग की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। बृहस्पतिवार की सुबह तोड़-फोड़ विभाग की टीम जेसीबी व पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंची। जेसीबी को देख लोगों ने अधिकारियों से तोड़फोड़ नहीं करने की गुहार लगाई लेकिन टीम ने बुलडोजर से अस्थायी तौर पर बनी झुग्गियों , बाउंड्री वॉल आदि को तोड़ दिया।
अधिकारियों का कहना है कि यह जमीन एचएसवीपी की है, जिस पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था। जिसको लेकर विभाग की ओर से पहले नोटिस दिया गया। एचएसवीपी के कनिष्ठ अभियंता विजय ने बताया कि कब्जा हटाने की प्रक्रिया कानूनी दायरे में रहकर की गई है।