फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bulldozer runs on illegal encroachments, development work started in Sector-80

Faridabad News: अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, सेक्टर-80 में विकास कार्य शुरू

Tue, 12 Sep 2023 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on illegal encroachments, development work started in Sector-80
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-80 में अवैध कब्जा धारकों पर बुलडोजर चलाकर विकास कार्यों का शुभारंभ किया है। कब्जा किए किसानों ने तोड़फोड़ कार्रवाई का विरोध भी किया लेकिन पुलिस ने खदेड़ दिया। अधिकारियों ने कहा कि जमीन अधिग्रहण का मुआवजा मिलने के बावजूद कब्जा नहीं छोड़ना गैरकानूनी है। मंगलवार को सेक्टर में मुख्य सड़क बनाने का काम शुरू किया गया। 17 साल बाद सेक्टर को नए सिरे से विकसित किया जा रहा है।
ग्रेटर फरीदाबाद में छोटी-बड़ी करीब 80 सोसाइटियां है। इनमें लाखों लोग निवास करते है। यहां प्राइवेट बिल्डरों द्वारा सोसाइटियों बसाई जा रही हैं, लेकिन, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टरों में सालों से विकास कार्य ठप थे। ग्रेफ के केवल तीन सेक्टरों में ही मूलभूत सुविधाएं विकसित करने का काम शुरू किया हुआ है। इनमें सेक्टर 76, 77 और 78 शामिल हैं। इन सेक्टरों के अंदरूनी इलाकों में सड़क बनाने, सीवर व पानी की लाइन डालने, स्ट्रॉम वॉटर ड्रेन बनाने व बिजली की व्यवस्था की जा रही है। अधिकतर हिस्से में काम हो चुका है और बचे हुए हिस्से में काम जारी है। सेक्टर 77 व 78 में ड्रॉ के माध्यम से लोगों को प्लॉट दिए गए थे और सेक्टर 76 में ई-ऑक्शन के माध्यम से लोगों को प्लॉट बेचे गए हैं। इसी प्रकार एचएसवीपी ने सेक्टर 75 और 80 में भी ई-ऑक्शन के द्वारा लोगों को प्लॉट बेचे हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव के कारण कब्जा नहीं दिया है। लोगों को प्लॉटों पर कब्जा देने से पहले यहां पर मूलभूत सुविधाएं विकसित करनी जरूरी हैं। वहीं, दूसरी ओर सेक्टर-75 और 80 में विकास कार्य न होने का फायदा लोग उठा रहे थे। लोगों ने यहां अवैध कब्जा करके कार-मोटरसाइकिल धुलाई का काम, गाड़ियां बेचना सहित अन्य कार्य शुरु कर दिए थे।
विज्ञापन

तोड़फोड़ से पहले एचएसवीपी की ओर से लोगों को नोटिस जारी कर जगह खाली करने के आदेश दिए गए लेकिन, लोगों ने नोटिस को अनदेखा कर दिया। मंगलवार को एचएसवीपी का तोड़फोड़ दस्ता पुलिस बल के साथ सेक्टर-80 पहुंचा। टीम को देखते ही लोगाें में हड़कंप मच गया और कार्रवाई का विरोध करने लगे। पुलिस और अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर दूर किया और अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सेक्टर-80 में विकास कार्य शुरू किए
प्रथम चरण में मंगलवार को सेक्टर-80 में विकास कार्य शुरू किए गए हैं। अब जल्द ही दोनों सेक्टरों में सभी मूलभूत सुविधाएं विकसित करने की योजना बनाई गई है। एचएसवीपी की तरफ सेक्टर 75 व 80 के बाहर मास्टर रोड पहले से बना दी गई थी। अब यहां पर अंदरूनी सड़कें बनाने, सीवर व पानी की लाइन बिछाने, बारिश के पानी निकासी की व्यवस्था करने व बिजली की व्यवस्था की जाएगी। इनमें पर करीब 58 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़कों के निर्माण पर करीब 42 करोड़ रुपये और बिजली संबंधित कामों पर लगभग 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सेक्टर-75 में सड़क, सीवर, पानी व पानी के निवासी समेत अन्य कार्याें लगभग 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सेक्टर 80 में इस काम पर लगभग 26 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार की तरफ प्रस्ताव मंजूर हो गया है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दोनों ही सेक्टरों के विकास पर करीब 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
--
सड़कें बनाने का काम शुरू
एचएसवीपी के अधीक्षण अभियंता संदीप दहिया ने बताया कि सेक्टर 80 में सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। दोनों सेक्टरों में सड़कें बनने के बाद बिजली की व्यवस्था की जाएगी। सेक्टर 75 में बिजली संबंधित कामों पर लगभग नौ करोड़ 96 लाख रुपये व सेक्टर 80 में लगभग साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन पैसे से बिजली के खंभे लगाने, लाइन बिछाने, ट्रांसफार्मर लगाने व स्ट्रीट लाइट आदि लगाने का काम होगा।

--
वर्ष 2006 में बने थे सेक्टर-75 और 80
एचएसवीपी की ओर से वर्ष 2006 में सेक्टर 75 व 80 की जमीन का अधिग्रहण की गई थी। मुआवजे को लेकर शुरू हुए विवाद के कारण इन सेक्टरों को विकसित नहीं किया जा सकता था। मामला निपटने के बाद ई-ऑक्शन के माध्यम से लोगों को प्लॉट दिए जा रहे हैं। इसलिए मूलभूत सुविधाएं विकसित करने का काम शुरु कर दिया गया है। दोनों सेक्टरों के लिए लगभग 700 एकड़ जमीन का अधिग्रहण हुआ था। इसमें 100 वर्ग गज से लेकर 500 वर्ग गज के प्लॉट बेचे जा रहे हैं। मूलभूत सुविधाएं विकसित होने के बाद यहां पर लोग अपने आशियाने बनाने शुरू कर देंगे। वर्षों बाद लोगों को अपने आशियाने में रखने का मौका मिलेगा।
--

वर्जन
एचएसवीपी की तरफ से 80 में मूलभूत सुविधाएं विकसित करने का काम शुरू कर दिया गया है। अवैध कब्जे हटाने के साथ सड़कें बनाई जा रहीं हैं।
- संदीप दहिया, अधीक्षण अभियंता, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed