फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bulldozer runs on illegal construction

Faridabad News: बेरी और बिस्सर गांव में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Wed, 18 Feb 2026 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on illegal construction
-जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने अवैध फार्म हाउस कॉलोनियों पर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। जिला नगर योजनाकार विभाग नूंह की ओर से मंगलवार को तावडू उपमंडल क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव बेरी निस्फी सोहना और बिस्सर अकबरपुर के राजस्व क्षेत्रों में बने अवैध फार्म हाउस कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया। यह कार्रवाई नियंत्रित क्षेत्र एवं शहरी तावडू की सीमा में की गई, जहां लगभग 9 एकड़ क्षेत्र में विकसित की गई तीन अवैध फार्म हाउस कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया।

विभागीय जानकारी के अनुसार गांव बेरी निस्फी में करीब 2 एकड़ क्षेत्र में विकसित एक अवैध फार्म हाउस कॉलोनी में बनी बाउंड्री वॉल और कंक्रीट सड़क को तोड़ा गया। इसी राजस्व क्षेत्र में लगभग 4 एकड़ में विकसित एक अन्य अवैध कॉलोनी में निर्मित चारदीवारी को भी ध्वस्त किया गया। वहीं गांव बिस्सर अकबरपुर में करीब 3 एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित फार्म हाउस कॉलोनी में लगभग 10 बाउंड्री वॉल और इंटरलॉकिंग टाइल सड़कों को बुलडोजर की मदद से तोड़ा गया। डीटीपी बिनेश कुमार ने बताया कि इन क्षेत्रों में अवैध फार्म हाउस निर्माण की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। नियमानुसार संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए गए थे। कुछ लोगों द्वारा नोटिस का संतोषजनक जवाब दिया गया, जबकि कई पक्षों की ओर से कोई उचित जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में नियमानुसार यह कार्रवाई अमल में लाई गई। विभागीय और स्थानीय सूत्रों के अनुसार इन फार्म हाउसों का निर्माण कथित रूप से अवैध खनन से प्राप्त पत्थरों से किया गया था। क्षेत्र में अचानक बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध निर्माण को देखते हुए विभाग ने सख्ती बरतते हुए यह कदम उठाया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियंत्रित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed