फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bulldozer running in four colonies being developed without permission

Faridabad News: बिना अनुमति विकसित की जा रही चार कॉलोनियों में चला बुलडोजर

Fri, 26 Apr 2024 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer running in four colonies being developed without permission
जिला नगर योजनाकार विभाग ने की कार्रवाई, प्रापर्टी डीलर का कार्यालय भी किया ध्वस्त।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी।

तावडू। शुक्रवार को जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने जिले के गांव गजरपुर और सोंख में अवैध रूप से विकसित की जा रही चार काॅलोनियों में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी भी स्वयं जिला नगर योजनाकार अधिकारी बिनेश कुमार ने संभाली।

उन्होंने बताया कि लंबे समय से जिले के गांव गजरपुर और सोंख में भू-माफियाओं द्वारा अवैध काॅलोनी विकसित करने की शिकायतें मिल रही थीं। जिस पर संज्ञान लेते हुए गजरपुर राजस्व क्षेत्र में करीब साढ़े तीन एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही काॅलोनी पर पीला पंजा चलाया गया है। वहीं गजरपुर क्षेत्र में भी तीन एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित की जा रही काॅलोनी पर विभाग का बुलडोजर चलाया गया। इसी प्रकार सोंख राजस्व क्षेत्र में दो एकड़ में विकसित की जा रही काॅलोनी में 15 डीपीसी और करीब 300 मीटर डीबीएम रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में दस एकड़ में काटी जा रही अवैध काॅलोनी में प्रशासन का पीला पंजा चला। काॅलोनी के बीच बने प्रापर्टी डीलर के कार्यालय को भी ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


डीटीपी बिनेश कुमार का कहना है कि लोगों को बिना प्रशासन की अनुमति कॉलोनी विकसित न करने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से विकसित सभी कॉलोनियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो: गांव गजरपुर में अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनी में विभाग द्वारा की गई तोड़फोड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed