फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Builder did not give flat even after 10 years, people protested

Faridabad News: बिल्डर ने 10 साल बाद भी नहीं दिए फ्लैट, लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 19 Mar 2023 10:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Builder did not give flat even after 10 years, people protested
- लोगों ने बिल्डर की मनमानी के विरोध कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अंसल क्राउन इंफ्राबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा की गई वादाखिलाफी के विरोध में रविवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि बिल्डर ने उनके साथ धोखा किया है और 95 फीसदी पैसे जमा करने के बाद भी फ्लैट्स नहीं दिए, 2013 में लोगों को फ्लैट्स सौंपे जाने थे, अभी तक प्रोजेक्ट ही पूरा नहीं हो पाया है। लोग आज भी किराए पर रह रहे हैं।
बिल्डर के खिलाफ सेक्टर-80 में विरोध प्रदर्शन कर रहे जगमोहन गुप्ता और संजय ने बताया कि 2006 में प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया था। अंसल बिल्डर ने साल 2013 तक लोगों को फ्लैट्स देने की एवज में 95 फीसदी पैसे ले लिया। आज 10 साल बीत जाने के बाद भी लोगों को फ्लैट्स नहीं मिल पाए हैं, लाखों खर्च करने के बावजूद भी लोग किराये पर रह रहे हैं। फ्लैट्स खरीदने वाले कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन सुविधा नहीं मिल पाई। आज उनके बच्चे बिल्डर के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लोगों ने बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों के मुताबिक फ्लैट्स के लिए बैंक से लोन लिया, आज महंगे किराये के मकान के साथ-साथ ईएमआई भी भर रहे हैं, लोगों को ठगा गया है।
विज्ञापन

500 से ज्यादा परिवार परेशान, 10 साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया प्रोजेक्ट
इस प्रोजेक्ट में लगभग 550 खरीदारों का पैसा लगा हुआ है, जो कुछ बुजुर्गों की जमा पूंजी है। अधिकतर फ्लैट मालिकों ने बैंक से लोन लिया हुआ है। बैंक की किस्त भी दे रहे हैं। लोगों ने बिल्डर के खिलाफ उपभोक्ता कोर्ट में शिकायत की, जिसमें फैसला लोगों के पक्ष में आया। कोर्ट ने बिल्डर को जल्द से जल्द फ्लैट देने तथा जो फ्लैट नहीं लेना चाहते हैं, उन्हें 12 फीसदी ब्याज के साथ पैसे लौटाने के आदेश दिए। लोगों का कहना है कि आदेश को भी एक साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन बिल्डर ने लोगों को न तो फ्लैट पूरे करके दिए और ना ही पैसा लौटाया। लोगों ने इस मामले में सरकार से मदद की मांग की है। बिल्डर प्रतिनिधि विशाल सहगल और संजीव गुलेरिया से संपर्क करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोगों से बातचीत
बिल्डर ने हमारे साथ धोखा किया है, जीवन भर की जमा पूंजी लगाने के बाद भी आज किराये के मकान में रहे हैं, सरकार इस मामले में हस्तक्षेप कर हमारी मदद करे। बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। - आरके भाटिया, प्रधान, फ्लैट खरीदार।

--
कोर्ट पुलिस और जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाकर थक चुके रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। सुनवाई नहीं हुई तो आमरण अनशन शुरू करेंगे। सरकार मामले में संज्ञान ले।
-गिरधारी ग्रोवर, फ्लैट बायर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed