{"_id":"6499c21e5b9c7dda6805bf06","slug":"buffalo-died-due-to-electrocution-jammed-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-7654-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: करंट लगने से भैंस की मौत, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: करंट लगने से भैंस की मौत, लगाया जाम
Mon, 26 Jun 2023 10:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Mon, 26 Jun 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
-एक फोटो
-बिजली निगम की लापरवाही पर बरसे लोग, सड़क भी जाम किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फज्जुपुर नीमका गांव के पास सोमवार को करंट लगने से एक भैंस की मौत हो गई। विरोध में लोगों ने मिर्जापुर रोड जाम कर दिया। जिससे करीब सुबह दस बजे से एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
जयपाल ने बताया कि उनकी भैंस रविवार रात खुलकर भाग गई थी। जिसे ढूंढने की कोशिश की गई लेकिन सुबह करंट लगने से मौत होने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि दूध बेचकर घर का गुजारा चल रहा था, अब लाखों का नुकसान हो गया है। बिजली निगम में कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे नाराज होकर लोगों ने करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवााया। इस दौरान वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
जगह-जगह खुले हैं तार, रविवार को एक गाय की हुई थी मौत
स्थानीय निवासी जयवीर नागर और जसवीर ने बताया कि रविवार को करंट लगने से एक गाय की मौत हुई थी। एरिया में जगह-जगह खंभे पर तार लटक रहे हैं। जिससे करंट लगने का खतरा बढ़ गया है, लेकिन बिजली विभाग कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं कर रहा है। लोगों ने खुले में लटक रहे बिजली के तारों को अंडरग्राउंड या फिर खुले तारों को व्यवस्थित करने की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
अधिकारी से बातचीत
निगम द्वारा तारों को अंडरग्राउंड करने की योजना है। जिन हिस्सों में ज्यादा दिक्कत है, उन्हें पहले प्राथमिकता दी जाएगी।
-नरेश कक्कड़, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम