फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BSNL service will be better, 72 towers will be installed

बीएसएनएल की सेवा होगी बेहतर, 72 टावर लगाए जाएंगे

Thu, 20 Jan 2022 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
BSNL service will be better, 72 towers will be installed
BSNL service will be better, 72 towers will be installed
फरीदाबाद। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएचएनएल) जिले में निजी टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देगी। इसके तहत महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) के साथ मिलकर फरीदाबाद के शहरी क्षेत्रों में 72 मोबाइल टावर लगाने की योजना बनाई है। अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण में फरवरी तक 45 टावर लगाए जाएंगेे। इसके बाद दूसरे चरण में अन्य टावर को लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 50 हजार के आसपास उपभोक्ता बीएसएनएल का उपयोग करते हैं। इसके अलावा 10 हजार के आसपास लैंडलाइन व ब्रॉडबैंड इंटरनेट का हैं। इनकी अक्सर शिकायत रहती है कि नेटवर्क खराब रहता है। लिहाजा अधिकारियों का कहना है कि बीएसएनएल एमटीएनएल के साथ मिलकर शहर में नेटवर्क को सुधारने की योजना तैयार कर रहा है। महाप्रबंधक गणेश चंद्र ने बताया कि फरीदाबाद में मोबाइल टावर स्थापित किए जाने के बाद उपभोक्ताओं की संख्या को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed