फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Brothers and sister attacked upon reaching in-laws' house in search of sister; three injured.

Faridabad News: बहन की तलाश में ससुराल पहुंचे भाइयों व बहन पर हमला, तीन घायल

Fri, 12 Jun 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Brothers and sister attacked upon reaching in-laws' house in search of sister; three injured.
छांयसा गांव में लापता महिला के बारे में पूछताछ करने पहुंचे थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। छांयसा गांव में लापता महिला की तलाश में उसके ससुराल पहुंचे तीन भाइयों और एक बहन पर कथित रूप से हमला करने का मामला सामने आया है। घायलों ने थाना छांयसा पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित अमित सिंह ने बताया कि उसकी बहन नीरज की शादी छांयसा गांव में हुई थी। आरोप है कि बहन नीरज के साथ उसके पति और देवर द्वारा मारपीट की गई थी, जिसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई। परिवार को नीरज की बेटी से जानकारी मिली कि उसकी मां लापता है।
विज्ञापन

अमित सिंह के अनुसार, बहन की जानकारी लेने के लिए वह अपने दो भाइयों और एक बहन के साथ नीरज की ससुराल पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद पति जगविंदर, देवर सतीश और उनके साथियों ने बातचीत करने के बजाय उन पर हमला कर दिया। घटना में तीनों भाई और उनकी बहन घायल हो गए, जिनका उपचार एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने आशंका जताई है कि नीरज के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। उन्होंने पुलिस से महिला का पता लगाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed