{"_id":"69a09a600309d656a009565b","slug":"brother-in-law-and-sister-in-law-died-in-a-collision-with-a-pickup-bike-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-110208-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पिकअप बाइक की भिड़ंत में साले-बहनोई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पिकअप बाइक की भिड़ंत में साले-बहनोई की मौत
विज्ञापन
: गुरुग्राम-अलवर नेशनल हाईवे 248ए पर बृहस्पतिवार को हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। खूनी हाईवे के नाम से मशहूर गुरुग्राम-अलवर नेशनल हाईवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों ने इलाके में दहशत फैला दी है। पिछले दो दिनों में इसी सड़क पर दो अलग-अलग भीषण दुर्घटनाओं में कुल 6 लोगों की जान चली गई है। गुरुवार को एक बार फिर फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पोल के नजदीक एक पिकअप और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार साले-बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मांडीखेड़ा अलफिया अस्पताल भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतकों की पहचान इनामुल हसन (30) पुत्र सहाबुद्दीन निवासी रब्बाका जिला अलवर व अजहरुद्दीन (32) पुत्र हबीब निवासी गांव खेड़ली अलीमुद्दीन थाना पहाड़ी जिला डीग बताई गई है।
पीड़ित परिजनों ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुरुवार को पिनगवां कस्बे से रब्बाका गांव राजस्थान जा रहे थे। लेकिन पोल गांव के नजदीक हादसे का शिकार हो गए। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को इसी रोड पर मोटरसाइकिल और टेंपो की जोरदार टक्कर हुई थी। उस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित कुल चार लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में भी वाहन चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को मुख्य कारण बताया जा रहा है। कुल मिलाकर इस सड़क पर मात्र दो दिनों के भीतर दो बड़े हादसों में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। स्थानीय लोग इस सड़क को खतरनाक बता रहे हैं और बार-बार होने वाले हादसों पर चिंता जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि उक्त सड़क को फोरलेन बनाने की मंजूरी मिल गई है, लेकिन उपरोक्त सन्दर्भ में कार्रवाई सुस्त चल रही है। उधर फिरोजपुर झिरका पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है।
लोगों ने की स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग :
-समाजसेवी फजरूद्दीन बेसर, डॉक्टर वेद प्रकाश माहश्वरी, प्रमोद एडवोकेट, शिव मंदिर अध्यक्ष अनिल कुमार गोयल, नगर पार्षद गौरव जैन, पूर्व मार्केट कमेटी अध्यक्ष सुनील जैन, हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य राहुल जैन सहित दर्जन भर से अधिक सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि धमाला सैय्यद के पास से लेकर ठेकड़ी मोड पेट्रोल पंप तक दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित करने के स्लोगन लगाए जाने के साथ-साथ कुछ स्थानों पर ब्रेकर लगाए जाएं ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।