{"_id":"6a19e55dabb44a979401e616","slug":"brother-in-law-and-brother-in-law-arrested-for-cyber-fraud-of-rs-190-lakh-from-a-woman-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71137-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: महिला से 1.90 लाख की साइबर ठगी में जीजा-साला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: महिला से 1.90 लाख की साइबर ठगी में जीजा-साला गिरफ्तार
विज्ञापन
जानकार बनकर दिया था वारदात को अंजाम, साइबर थाना एनआईटी की टीम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने महिला से जानकार बनकर 1.90 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में 28 मई को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आबिद और मोहम्मद नईन निवासी फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में जीजा-साला बताए जा रहे हैं।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार एसजीएम नगर निवासी महिला ने शिकायत दी थी कि 15 मार्च को उसके पास उसके देवर के नाम से फोन आया, जो रूस में काम करता है। फोन करने वाले ने कहा कि वह महिला के खाते में छह लाख रुपये भेज रहा है और जल्द ही बैंक से कॉल आएगी। कुछ देर बाद कथित बैंक अधिकारी का फोन आया। इसके बाद फिर देवर बनकर कॉल की गई और कहा गया कि उसका वीजा खत्म होने के कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वीजा बढ़वाने के लिए तत्काल 1.90 लाख रुपये भेजने की बात कही गई। महिला ने भरोसा कर बताए गए खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। जांच में सामने आया कि आरोपी आबिद खाताधारक था, जिसने अपना बैंक खाता अपने साले नईन को इस्तेमाल करने के लिए दिया था। खाते में ठगी के 50 हजार रुपये आए थे। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।