{"_id":"5d1b93528ebc3e3cc47154ba","slug":"brother-attaked-elder-brother-faridabad-news-noi4468748151","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी विवाद में छोटे ने बड़े भाई और भाभी पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी विवाद में छोटे ने बड़े भाई और भाभी पर किया हमला
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन चाकू लगने से घायल ज्योति कांत।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। एनआईटी एक में प्रॉपर्टी विवाद के कारण मंगलवार को छोटे भाई ने बड़े भाई पर डंडे से हमला कर हाथ तोड़ दिया। भाभी ने इस बारे में देवर से बात करनी चाही तो उसने उनके चेहरे पर चाकू से वार कर हमला कर घायल कर दिया। महिला को एस्कॉटर्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एनआईटी-एक बी ब्लॉक निवासी संजय कांत ने बताया कि उनका अपने भाई से एक प्रॉपर्टी को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में मामला चल रहा था। अदालत ने उसका फैसला उनके हक में दिया। केस जीतने के बाद मंगलवार को वह हाईकोर्ट के आदेश लेकर जिला न्यायालय में गए थे और उस प्रॉपर्टी पर कब्जा ले लिया।
अदालत से आने के बाद वह उस प्लॉट पर पहुंचे तो वहां पहले से उनका छोटा भाई विमल मौजूद था। आरोप है कि विमल अपने भाई संजय के साथ गाली-गलौच करने लगा और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन पर डंडे से हमला कर दिया। डंडे के वार से उनका हाथ टूट गया। झगड़े की जानकारी मिलने पर संजय कांत की पत्नी ज्योति वहां पहुंच गई।
विज्ञापन
संजय ने उन्हें फावड़ा सिंह चौक स्थित अपने रेस्तरां पर भेज दिया। ज्योति के अनुसार जब वह वहां पहुंची तो वहां भी विमल पहले से मौजूद था। उन्होंने विमल से बड़े भाई पर हमला करने का कारण पूछा तो वह गुस्से में आ गया और वहां रखे चाकू से उन पर हमला कर दिया। चाकू ज्योति के चेहरे पर लगा और खून निकलने लगा।
वहां मौजूद कर्मचारी व अन्य लोग ज्योति को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें एस्कॉटर्स अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विमल कांत को गिरफ्तार कर लिया है।