फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Brother and sister together trapped the young man in honeytrap, control

भाई-बहन ने मिलकर युवक को हनीट्रैप में फंसाया, काबू

Tue, 13 Jul 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister together trapped the young man in honeytrap, control
बल्लभगढ़। लुधियाना से मिस्ड कॉल के जरिये चचेरे भाई-बहन ने तिगांव निवासी एक युवक को हनीट्रैप में फंसा लिया। युवती ने युवक को मीठी बातों में फंसाकर लुधियाना बुला लिया और बंधक बना लिया। आरोपियों ने पीड़ित से कहा कि अपने घर से पांच लाख रुपये मंगाए उसके बाद ही जाने देंगे। पीड़ित की मां ने पेटीएम के जरिये उसके मोबाइल पर दस हजार रुपये भेज दिए और पुलिस को सारी कहानी बता दी। तिगांव थाना पुलिस ने युवक को सकुशल मुक्त करा लिया है। आरोपियों को पुलिस लुधियाना से काबू कर लाई है।
विज्ञापन

तिगांव थाना प्रभारी जोगिंदर ने बताया कि तिगांव में वेल्डिंग की दुकान चलाने वाले 22 वर्षीय निखिल को लुधियाना से एक अनजान युवती की मिस्ड कॉल आई थी। निखिल ने कॉल वापस की और युवती की बातचीत से प्रभावित हो गया। इसके बाद लगातार मोबाइल व सोशल मीडिया के माध्यम से उससे बातचीत करने लगा। युवती ने लड़के को मिलने के लिए लुधियाना बुला लिया। 10 जुलाई को निखिल अपने घर से बहाना बनाकर लुधियाना पहुंचा। युवती निखिल को अपने घर ले आई और कमरे में बैठकर बातचीत करने लगी। कुछ देर बाद ही युवती का चचेरे भाई अजय और एक अन्य आरोपी राज कुमार ने निखिल व युवती को कमरे में बंद कर दिया। लड़की ने निखिल को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद युवती के सहआरोपियों ने पीड़ित युवक के परिजनों को फोन किया। आरोपियों ने कहा कि उन्हें पांच लाख रूपये चाहिए उसके बाद ही उनका बेटा घर आएगा।
विज्ञापन

निखिल के परिजनों ने तिगांव थाने में मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने एएसआई राकेश के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम तुरंत ही लुधियाना के लिए निकल पड़ी। लुधियाना पहुंचते ही पुलिस टीम ने आरोपियों को लुधियाना की ईश्वर कॉलोनी, फोगल से काबू कर लिया। युवती के साथ सहयोगी राजकुमार और अजय भी हैं। तीनों की आयु 20 से 23 के बीच है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अजय युवती का चचेरा भाई है। अजय जब घर आया तो निखिल उसकी बहन के साथ कमरे में बातें कर रहा था। अजय ने राजकुमार को बुलाकर निखिल व अपनी चचेरी बहन को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने निखिल को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। ये सब जानकर निखिल कमरे में रोने-गिड़गिड़ाने लगा। इसके बाद दोनों ने उसके परिजनों को फोन किया और पीड़ित युवक को सुरक्षित वापस भेजने के लिए पांच लाख की फिरौती मांगी। दोनों आरोपी दैनिक मजदूरी का काम करते हैं। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। युवती को अदालत ने जेल भेज दिया। रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से युवक का एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड व मोबाइल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed