फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Brother and sister riding a bike died due to collision with a car

Faridabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत

Mon, 18 Aug 2025 01:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister riding a bike died due to collision with a car
जुरहेड़ा रोड पर ठेक गांव के पास हुआ हादसा, भतीजा गंभीर रूप से घायलहादसे के बाद कार मौके पर छोड़कर भाग गया चालक संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुनहाना। जुरहेड़ा रोड पर ठेक गांव के पास सोमवार देर शाम तेज रफ्तार क्रेटा कार और बाइक की टक्कर में भाई-बहन की मौत हो गई। बाइक सवार 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।


जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान आदिल (28) निवासी राजस्थान और उसकी बहन रतिमन (38) पत्नी हाकम निवासी मोहम्मदपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रतिमन अपने 10 वर्षीय भतीजे जाहिद पुत्र जग्गू को लेकर भाई आदिल के साथ बाइक से मायके जा रही थी। जब वे ठेक गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और आदिल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की ईआरवी टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला रतिमन व उसके भतीजे जाहिद को पुनहाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रतिमन को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल जाहिद को प्राथमिक उपचार के बाद नलहड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में मातम पसरा हुआ है। देर शाम हुए इस हादसे के बाद अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि क्रेटा चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था, जिसकी लापरवाही ने दो जिंदगियां छीन लीं। सदर थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा के अल आफिया अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed