{"_id":"65c7b4699dda5006c404b5d9","slug":"brokers-strike-ends-markets-will-open-on-time-from-today-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-20523-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आढ़तियों की हड़ताल खत्म, आज से तय समय पर खुलेंगी मंडियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आढ़तियों की हड़ताल खत्म, आज से तय समय पर खुलेंगी मंडियां
विज्ञापन
10 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की दी थी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। प्रदेश सरकार से नाराज चल रहे आढ़तियों ने देर शाम फैसला पक्ष में आने के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म कर दी। आढ़तियों ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। रविवार से सभी सब्जी मंडियां अपने तय समय पर खुलेंगी। आढ़तियों को अब दो के बजाय एक प्रतिशत मार्केट टैक्स देना होगा। इसके अलावा सरकार ने अन्य सभी नए शुल्क वापस ले लिए हैं।
डबुआ सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान रणबीर सिंह ने बताया कि सरकार ने हमारी मांगों को मान लिया है। सरकार के इस फैसले से सभी आढ़ती खुश हैं। आढ़तियों को अब कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा और एक प्रतिशत टैक्स भी कम कर दिया गया है। फैसले आने के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म कर दी गई है। सरकार की ओर से 15 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। प्रदेश सरकार से नाराज चल रहे आढ़तियों ने दो प्रतिशत मार्केट व एचआरडीएफ फीस और एडवांस शुल्क को वापस लेने की मांग को लेकर शुक्रवार को डबुआ मंडी के फ्रूट एंड वेजिटेबल मार्केट एसोसिएशन में बैठक बुलाई थी, जिसके बाद 10 फरवरी से सभी मंडियां बंद कर सरकार को चेतावनी देते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया था। इस दौरान प्रधान रणबीर सिंह, पूर्व प्रधान कुलदीप रात्रा,मार्केट के प्रधान रोहतास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।