फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Brokers of Dabua Mandi stopped supply of vegetables

Faridabad News: डबुआ मंडी के आढ़तियों ने बंद की सब्जियोंं की सप्लाई

Wed, 07 Feb 2024 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Brokers of Dabua Mandi stopped supply of vegetables
फरीदाबाद। आढ़तियों पर लगाए नए शुल्क पर अभी तक कोई फैसला न आने के विरोध में बीते मंगलवार को डबुआ मंडी के आढ़तियों और मार्केट कमेटी के पदाधिकारियों ने बैठक की। बैठक में शामिल आढ़तियों ने निर्णय लिया कि यदि सरकार की ओर से उनके पक्ष में फैसला नहीं लिया गया तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल आढ़तियों ने 10 फरवरी तक मंडी में सब्जी की सप्लाई रोक दी है। इससे सब्जियों के दाम बढ़ सकते हैं और लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

डबुआ सब्जी मंडी के आढ़ती राजू ने बताया कि पहले इस टैक्स को खत्म कर दिया गया था। अब कोरोना काल से एक बार फिर टैक्स लेना शुरू कर दिया गया है। आढ़ती, सरकार के एकमुश्त किस्त लेने से खासे परेशान हैं। इसी के विरोध में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में आगे की रणनीति तैयार करते हुए निर्णय लिया गया है कि यदि सरकार का फैसला आढ़तियों के पक्ष में नहीं हुआ तो मजबूरन उन्हें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठना पड़ेगा। इस कारण आढ़तियों ने सब्जी की सप्लाई रोक दी है। जो सब्जियां स्टॉक में हैं, केवल उन्हीं को बेचा जा रहा है। वहीं, मंडी बंद होने का सीधा असर लोगों की जेब पर हो सकता है।
विज्ञापन


बीते 12 दिसंबर को भी मंडियों में आढ़तियों की रही थी हड़ताल
पिछले साल 12 दिसंबर को नए शुल्क हटाने की मांग को लेकर जिले की सभी सब्जी मंडियों के आढ़तियों ने हड़ताल कर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए शुल्क को वापस लेने की मांग की थी। जिसके बाद सीएम मनोहर लाल ने आढ़तियों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। 8 फरवरी को सरकार का फैसला सब्जी मंडी का भविष्य तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed