फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Broken grill indicates negligence; risk of accidents rises at the JCB turn.

Faridabad News: टूटी ग्रिल से बढ़ी लापरवाही, जेसीबी मोड़ पर बढ़ा हादसों का खतरा

Tue, 21 Jul 2026 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Broken grill indicates negligence; risk of accidents rises at the JCB turn.
फरीदाबाद। जेसीबी मोड़ पर टूटी हुई ग्रिल लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। फुटओवर ब्रिज की सुविधा होने के बावजूद ग्रिल टूटने के बाद कई पैदल यात्री सीधे सड़क पार कर रहे हैं। व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


राहगीर मनीष ने बताया कि पहले सड़क किनारे लगी ग्रिल लोगों को फुटओवर ब्रिज से जाने के लिए मजबूर करती थी। ग्रिल टूटने के बाद रास्ता खुल गया और लोग समय बचाने के लिए फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल करने के बजाय सड़क पार करने लगे हैं। सुबह और शाम के समय वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन


इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। सड़क पार करते समय कई बार पैदल यात्री अचानक वाहनों के सामने आ जाते हैं, जिससे वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है। इससे दुर्घटना की स्थिति बन सकती है। यह रास्ता लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed