फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Broke woman's leg after breaking into house, looted cash and jewelery

Palwal News: घर में घुसकर महिला का पैर तोड़ा, नकदी व जेवरात लूटे

Tue, 20 Feb 2024 10:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Broke woman's leg after breaking into house, looted cash and jewelery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हसनपुर। ईंधन एकत्रित कर रही महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। वह जान बचाकर घर भागी, परंतु आरोपियों ने घर घुसकर महिला के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें महिला का पैर टूट गया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके घर से संदूक का ताला तोड़कर 52 हजार रुपये व एक किलोग्राम चांदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। हसनपुर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन महिलाओं सहित आठ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

जांच अधिकारी मोहम्मद आरिफ के अनुसार गांव नौरंगाबाद उर्फ मोहरू का नंगला निवासी रोशनी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने घर के पीछे ईंधन एकत्रित कर रही थी। तभी गांव निवासी जमशेद व उसकी पत्नी असमीना, शाहजहां व उसकी पत्नी असमीना, साहिब, सौहिल, दिलशाद व दिलशाना लाठी, रॉड व फरसा लेकर मौके पर आ गए और गाली-गलौज करने लगे। वह डर के कारण अपने घर भाग आई। आरोपी उनके घर में घुस आए और उसके साथ जमकर मारपीट कर उसका पैर तोड़ दिया। आरोपियों ने उसके पास रखे दो हजार रुपये लूट दिए, उसके बाद कमरे के अंदर घुस गए। उसकी पति शहीद ने मौके पर आकर उसे चारपाई पर लिटाया। आरोपियों के जाने के बाद देखा तो संदूक का ताला टूटा हुआ था और संदूक से 50 हजार रुपये व एक किलोग्राम चांदी निकालकर आरोपी ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed