फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Broke into three houses and stole jewelery and jewelery worth lakhs

Faridabad News: तीन घरों का तालकर तोड़कर लाखों के आभूषण और चकदी चुराई

Sun, 24 Mar 2024 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Broke into three houses and stole jewelery and jewelery worth lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में चोरी की घटनाएं नहीं थम रहीं। इस बार चोरों ने तीन घरों का ताला तोड़कर लाखों की नकदी और आभूषण चुरा लिए। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
पहले मामले में उत्तम नगर स्थित एक घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के आभूषण और पांच लाख रुपये चुराकर ले गए। डबुआ थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रमेश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में काम करते हैं। दिन में बच्चे स्कूल चले जाते हैं। पत्नी और वह ड्यूटी पर रहते हैं। 21 मार्च को बच्चे स्कूल से आए तो देखा कमरे का ताला टूटा हुआ था। अलमारी में रखा सामान बिखरा हुआ था। अंदर से करीब पांच लाख रुपये और जेवरात चोरी हो चुके थे।
विज्ञापन

दूसरे मामले में धीरज नगर निवासी अर्चना कुमारी ने पल्ला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूलरूप से बिहार के बेगूसराय की रहने वाली है। एक मार्च को वह किसी काम से परिवार समेत गांव गई थी। 22 मार्च को लौटी तो देखा घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर से 15 हजार रुपये और जेवरात गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में तिलपत में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये और जेवरात चुरा लिए। पीड़ित मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 मार्च को वह परिवार समेत उत्तर प्रदेश के गढ़ मुक्तेश्वर स्थित गांव सलारपुर गया था। शनिवार शाम लौटने पर देखा घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर से 25 हजार रुपये और जेवरात गायब थे। जेवरातों की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed