फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Brilliant students were overjoyed to receive honor from the Chief Minister

Faridabad News: मुख्यमंत्री से सम्मान पाकर गदगद हुए मेधावी छात्र

Sun, 13 Jul 2025 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Brilliant students were overjoyed to receive honor from the Chief Minister
छात्राें ने कहा-यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में हरियाणा के विभिन्न जिलों से पहुंचे 10वीं और 12वीं के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्रों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया।
विज्ञापन


फरीदाबाद से पार्थ, भावना, गगन और नेहा कौशिक अपने माता-पिता के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों ने कहा की हमें अपने बच्चों पर गर्व है । हम अमर उजाला का शुक्रिया करते हैं जिसने सभी टॉपर्स और उनके परिजनों के लिए निशुल्क ठहरने की व्यवस्था भी की , जिससे वे आरामदायक वातावरण में कार्यक्रम का हिस्सा बन सके। आयोजन की व्यवस्था और मंच संचालन सराहनीय रहा ।


वर्जन

जब मुझे मंच पर मुख्यमंत्री से सम्मान मिला, तो वह पल मेरे जीवन का सबसे खास पल बन गया। मैं इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देता हूं।- पार्थ कक्षा 10


सम्मान समारोह में भाग लेना बहुत अच्छा अनुभव रहा। इस तरह के आयोजन हमें आगे और मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं।-भावना कक्षा 10

यह सम्मान मेरे लिए एक नई शुरुआत है। अब मैं आगे की पढ़ाई कर समाज के लिए कुछ करना चाहती हूं।-नेहा कौशिक कक्षा 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed