{"_id":"64a03d8338ff42255d006076","slug":"brightness-returned-to-schools-attendance-remained-low-on-the-first-day-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-8034-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्कूलों में लौटी रौनक, पहले दिन उपस्थिति रहीं कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्कूलों में लौटी रौनक, पहले दिन उपस्थिति रहीं कम
Sat, 01 Jul 2023 08:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sat, 01 Jul 2023 08:21 PM IST
विज्ञापन
छात्रों ने गर्मी की छुट्टी के अनुभव किए साझा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गर्मी की छुट्टियों के बाद शहर के सरकारी और निजी स्कूलों में रौनक लौट आई है। शनिवार स्कूल का पहला दिन होने से छात्रों की उपस्थिति काफी कम रहीं। पढ़ाई के बजाय स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को अतिरिक्त गतिविधियों में शामिल किया। इसके अलावा बच्चों ने छुट्टियों के अनुभव भी साझा किए।
सोमवार से स्कूल में छात्रों की संख्या बढ़ सकती है। शनिवार को स्कूल का पहला दिन होने से स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम रहीं। गर्मी की लंबी छुट्टी में बच्चे दादा-दादी, नाना-नानी, दूसरे रिश्तेदारों के साथ विभिन्न जगहों पर सैर करने जाते हैं। स्कूलों में बच्चों ने गर्मी की छुट्टी के दौरान बिताए गए दिनों की यादें अपने सहपाठियों के साथ साझा की। वहीं कई बच्चे अपना गृह कार्य पूरा नहीं होने पर परेशान भी नजर आए।
वर्जन
गर्मी की छूट्टी खत्म होने के बाद, स्कूलों में रौनक लौट आई है। शनिवार को स्कूल का पहला दिन था, इसलिए विद्यार्थियों की संख्या कम रहीं। सोमवार से उपस्थिति अधिक होने की संभावना है -पूनम, प्रधानाचार्य, सेक्टर 15 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
विज्ञापन
शहर के स्कूलों पर एक नजर
-सीबीएसई स्कूल: 96
-हरियाणा बोर्ड के स्कूल: 302
-राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल : 41
-राजकीय हाई स्कूल: 41