फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Breaking into the office, property dealer and his sons beaten up

Faridabad News: ऑफिस में घुसकर तोड़-फोड़, प्रॉपर्टी डीलर व बेटों को पीटा

Tue, 06 Jan 2026 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Breaking into the office, property dealer and his sons beaten up
सूरजकुंड थाना इलाके में हुई वारदात, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। केंद्र सरकार का अधिकारी बनकर साथियों के साथ आए एक व्यक्ति ने जिले के प्रॉपर्टी डीलर और उनके बेटों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने डीलर के ऑफिस में घुसकर तोड़-फोड़ की। हमलावर ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर डीलर को कहा कि आपके खिलाफ एक केस की जांच करने के लिए आए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। शुरुआती जांच में मामला रुपये लेन-देन विवाद का पता चला है।


मामले में पुलिस को शिकायत सेक्टर-35 इलाके के रहने वाले अनिल कुमार मंगला ने दी है। ये वारदात ग्रीन फील्ड कॉलोनी में गोयल एस्टेट एजेंसी के नाम से बने उनके ऑफिस पर हुई। रविवार को शिकायतकर्ता के दोनों बेटे राहुल और गौरव मंगला ऑफिस में बैठे थे। दोपहर करीब एक बजे शिकायतकर्ता भी आफिस पहुंचे। आरोप है कि वहां मनोज नामक व्यक्ति पहले से बैठा हुआ था। मनोज ने शिकायतकर्ता को कहा कि वह केंद्र सरकार में आईपीएस अधिकारी है और तुम्हारे किसी मामले की इंक्वायरी आई है। मनोज ने फिर कॉल कर अपने अन्य साथियों निखिल गर्ग, सागर गर्ग, गोपाल गर्ग, विनोद कुमार गर्ग, राजू गर्ग, संजय गर्ग आदि को भी बुला लिया। इन लोगों ने आते ही गाली-गलौच व मारपीट करना शुरू कर दिया। विरोध कराने पर ऑफिस में भी कुर्सी व अन्य सामान से तोड़-फोड़ करने लगे। बाद में आरोपी यहां से भाग गए। सूरजकुंड थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed