फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Brainstorming intensifies regarding preparations for Chief Minister's arrival

Faridabad News: मुख्यमंत्री का आगमन की तैयारी को लेकर मंथन तेज

Sat, 26 Apr 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming intensifies regarding preparations for Chief Minister's arrival
-विधायक ने ली भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, क्षेत्र में विकास की मांग को लेकर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायाब सैनी की 30 अप्रैल को होने वाली जनसभा को लेकर विधायक हरेंद्र रामरतन शुक्रवार को बाबरी मोड स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। विधायक हरेंद्र रामरतन ने बताया कि आगामी 30 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी पहली बार होडल की अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे।


उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व यूपी सरकार में मंत्री चौ.लक्ष्मीनारायण के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। कार्यकर्ताओं के बीच विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री को शहर में पॉलिटेक्निक कालेज, महिला कॉलेज आईटीआई बनाए जाने के अलावा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में सामुदायिक भवन,गावों फिरनी रास्तों को पक्का कराने,होडल रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव व कोरोना के बाद से बंद पडी ट्रेनों को शुरु कराने सहित क्षेत्र की विभिन्न मांगों को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सडकों के जीर्णोद्वार के लिए 84 करोड रुपये और रेनीवाल योजना के लिए छह सौ करोड रुपये की राशि मंजूर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की जनता की मांगों को जोर शोर से मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे। इस मौके पर हरेंद्रपाल राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष चरणसिंह तेवतिया, जवाहरसिंह,पवन अग्रवाल, विश्वकुमार उर्फ भालू, सत्यदेव गौतम, मदनलाल, नीरज पार्षद,विभिन्न सरपंच,पंच,ब्लाक समिति सदस्यों सहित शहर व आसपास के क्षेत्र के दर्जनों गावों के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed