{"_id":"621bb37aa8a9b97a6e1aa57d","slug":"bptp-park-floor-2-residents-protest-against-builder-faridabad-news-noi634626524","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीटीपी पार्क फ्लोर-2 निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीटीपी पार्क फ्लोर-2 निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-76 स्थित बीपीटीपी पार्क फ्लोर-2 के निवासियों ने आरडब्ल्यूए के नेतृत्व में सोसाइटी की समस्याओं को लेकर रविवार को बिल्डर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का आरोप है कि बिल्डर को अभी तक इस परियोजना का ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट नहीं मिला है।
बीपीटीपी पार्क फ्लोर-2 में 672 फ्लैट हैं। इनमें से 600 फ्लैट में करीब 2500 परिवार रहते हैं। आरडब्ल्यूए प्रधान राजीव भारद्वाज ने बताया कि सोसाइटी का निर्माण वर्ष 2008 से पहले शुरू किया गया था। साल 2013 में खरीदारों के लिए रिहायश शुरू कर दी लेकिन आज तक बिल्डर को ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट (ओसी) प्राप्त नहीं हुआ है। बिजली निगम उपभोक्ता फोरम ने हाल ही में बिल्डर को आदेश दिया कि सोसाइटी के लिए प्रोजेक्ट में दिखाया गया कनेक्शन लिया जाए।
स्थानीय निवासी कर्मवीर सिंह, संतोष, जयंत मोहंती, रमेश गुलिया और सुमित कंबोज का आरोप है कि बिल्डर आदेशों का उल्लंघन कर रहा है। सोसाइटी में बिजली कट बहुत ज्यादा है। ऐसे में जनरेटर से बिजली दी जाती है। लोगों से डीजी सेट से बिजली देने के रूप में मोटा पैसा वसूला जाता है। इसके अलावा कोई सीवर सोधन संयंत्र का कनेक्शन नहीं है। उन्होंने कहा कि बिल्डर द्वारा मरम्मत कार्य के नाम पर करीब तीन हजार रुपये प्रति फ्लैट वसूले जा रहे हैं, लेकिन इमारत की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। प्लास्टर झड़ रहा है। आठ साल में सोसाइटी की इमारत जर्जर हो र्ग है। इससे यहां कभी भी गुरुग्राम के चिन्टेल्स पैराडाइसो सोसाइटी जैसी घटना हो सकती है। इस अवसर पर सोसाइटी के अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
हम अपने निवासियों और आरडब्ल्यूए के साथ उनकी हर परेशानी को दूर करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट 2013 में सभी कंप्लायंस को पूरा करने के बाद हैंडओवर किया गया था।
- रोहित मोहन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बीपीटीपी