{"_id":"69e7b15562ee8e83c80a3c69","slug":"bpl-families-will-get-two-liters-of-mustard-oil-at-rs-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-68130-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीपीएल परिवारों को 100 रुपये में मिलेगा दो लीटर सरसों का तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीपीएल परिवारों को 100 रुपये में मिलेगा दो लीटर सरसों का तेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत देते हुए मई से सरसों का तेल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि बीपीएल और एएवाई (अंत्योदय) श्रेणी के पात्र परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से हर महीने रियायती दरों पर पौष्टिक सरसों का तेल दिया जाएगा।
इस योजना का लाभ उन परिवारों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय परिवार पहचान पत्र में 1.80 लाख रुपये तक सत्यापित है। सरकार ने इन परिवारों के लिए प्रति माह दो लीटर सरसों के तेल का कोटा तय किया है। बाजार में भले ही इसकी कीमत अधिक हो, लेकिन लाभार्थियों को यह तेल मात्र 100 रुपये में 2 लीटर (यानी 50 रुपये प्रति लीटर) के हिसाब से उपलब्ध कराया जाएगा।