फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BPL families will get subsidized fortified mustard oil

Faridabad News: बीपीएल परिवारों को मिलेगा रियायती फोर्टिफाइड सरसों तेल

Fri, 22 May 2026 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
BPL families will get subsidized fortified mustard oil
फरीदाबाद। सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीब परिवारों को पोषणयुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जून से जिले के पात्र बीपीएल और अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के तहत परिवारों को रियायती दरों पर फोर्टिफाइड सरसों तेल उपलब्ध कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं और संबंधित एजेंसियों को समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि जिन परिवारों की परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में सत्यापित वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। प्रत्येक पात्र परिवार को प्रति माह दो लीटर फोर्टिफाइड सरसों तेल दिया जाएगा। एक लीटर तेल 30 रुपये तथा दो लीटर तेल 100 रुपये की रियायती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि तेल की आपूर्ति का जिम्मा हैफेड और हर-हित (एचएआईसीएल) को सौंपा गया है। दोनों एजेंसियां कॉन्फेड के फोकल प्वाइंट पर तेल उपलब्ध कराएंगी जहां से उचित मूल्य की दुकानों तक डोर-स्टेप डिलीवरी की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि 1 जून से जिले की सभी फेयर प्राइस शॉप्स पर वितरण प्रक्रिया शुरू हो जाए। डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि 20 से 30 मई के बीच सभी फोकल प्वाइंट्स पर तेल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed