{"_id":"698f70a03d9040ea56042154","slug":"both-the-accused-arrested-in-surajkund-accident-were-sent-to-jail-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62851-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सूरजकुंड हादसे में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सूरजकुंड हादसे में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले में झूला टूटने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें नीमका जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इन दोनों से चार दिनों तक पूछताछ की थी और हादसे की वजह जानने की कोशिश की। अब पुलिस की विशेष टीम इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि झूला चलाने के लिए जरूरी मंजूरी ली गई थी या नहीं। इसके लिए मेला प्रशासन और दूसरे विभागों से कागजात मांगे गए हैं। पुलिस अब इस केस में शामिल तीसरे शख्स की तलाश कर रही है।
यह घटना सात फरवरी की है जब मेले में लगा सुनामी झूला अचानक गिर गया था। उस वक्त झूले में कई लोग बैठे थे जिनमें से करीब 13 लोग जख्मी हो गए थे। इस हादसे के बाद वहां काफी अफरातफरी मच गई थी और आनन-फानन में घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया था। इसी हादसे के बाद राहत के काम में जुटे इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की भी जान चली गई थी। पुलिस ने इस घटना को लेकर झूला चलाने वाले मोहम्मद शाकिर और उसके साथी नितेश को पकड़ा था।