फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Both sides presented their views in the case of fraud in the name of marriage.

Faridabad News: शादी के नाम पर ठगी के मामले में दोनों पक्षों ने रखी अपनी बात

Tue, 24 Feb 2026 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Both sides presented their views in the case of fraud in the name of marriage.
बिट्टू बजरंगी ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंच निष्पक्ष जांच को लेकर ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

आरोपी पंकज की अधिवक्ता ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नूंह दंगे के आरोपी और गोरक्षा बजरंग फोर्स के अध्यक्ष राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी से शादी के नाम पर ठगी के मामले में दोनों पक्षों ने सोमवार को अपनी बात रखी। बिट्टू की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में नामजद आरोपी पंकज सोमवार को अपनी अधिवक्ता के साथ पत्रकारों के सामने आया। वहीं बिट्टू बजरंगी ने भी मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखा और फिर पैदल ही अपने सहयोगियों के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंच निष्पक्ष जांच को लेकर ज्ञापन सौंपा।
पंकज ने कहा कि उसका नाम इस केस में बिना बात के लिया गया है। बिट्टू बजरंगी ने शादी के लिए अपने छोटे भाई की फोटो दिखाई थी। इसके बाद खुद शादी के लिए तैयार होकर पहुंच गया। बिट्टू को देखने के बाद लड़की ने शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ता मनमीत कौर ने कहा कि वह पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवा कर रहेंगी। इस केस में जो ऑडियो सामने आए हैं उनमें साफ साफ महिला की खरीद फरोख्त की बात हो रही है। इस पूरे मामले में वह राष्ट्रीय व राज्य महिला आयोग में भी पत्र लिखकर जांच की मांग करेंगी। उन्हें लगता है कि कहीं ना कहीं महिला के साथ गलत हुआ है। केवल एक पक्ष को सुनकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज तो कर ली, लेकिन जांच में दूसरे पक्ष की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले भी दो शादियों के लिए राजस्थान और झारखंड गया था बिट्टू
पंकज का दावा है कि बिट्टू पहले भी दो बार शादी करने के लिए झारखंड और राजस्थान जा चुका है। पंकज ने बताया कि उसके साले ने इसके भाई से शादी के नाम पर तीन लड़कियों की फोटो बिट्टू को दिखाई थी। जिसमें से सबसे कम उम्र की लड़की से शादी करने के लिए बिट्टू अलीगढ़ पहुंच गया। अधिवक्ता मनमीत ने कहा इस मामले की सच्चाई सामने के लाने लिए वह अलीगढ़ भी जाएंगी।

वहीं दूसरी ओर बिट्टू बजरंगी अपने समर्थकों के साथ पैदल मार्च करते पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। पुलिस की टीम ने बिट्टू के समर्थकों को बाहर ही रोक लिया। अधिकारियों ने अकेले बिट्टू को पुलिस आयुक्त से मिलने की अनुमति दे दी। बिट्टू ने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन दिया कि उनके मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। बिट्टू ने सारन थाना प्रभारी पर भी आरोपियों से मिलीभगत के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed