{"_id":"67a0f805176398b7a406dc4e","slug":"both-parking-lots-of-faridabad-railway-station-will-be-ready-by-31st-march-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-37544-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 31 मार्च तक फरीदाबाद रेलवे स्टेशन की दोनों पार्किंग होंगी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 31 मार्च तक फरीदाबाद रेलवे स्टेशन की दोनों पार्किंग होंगी तैयार
विज्ञापन
स्टेशन के दोनों ओर 6 और 4 मंजिला भवन का हो रहा निर्माण, अंतिम चरण में कार्य
- 250 कारों के साथ 350 मोटरसाइकिल की पार्किंग की मिलेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस फरीदाबाद रेलवे स्टेशन की दो मल्टीलेवल पार्किंग 31 मार्च तक बनकर तैयार हो जाएंगी। स्टेशन के दोनों ओर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 और ओल्ड फरीदाबाद की ओर बनने वाली दोनों मल्टी स्टोरी पार्किंग में कुल 250 कारों और 350 मोटर साइकिल पार्क हो सकेंगी। इसका कार्य अंतिम चरण में है। वहीं, पूरे रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का कार्य अगले वर्ष तक होना है।
केंद्र सरकार की अमृत योजना के अंतर्गत फरीदाबाद रेलवे स्टेशन का पूरी तरह से कायाकल्प कर विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है। स्टेशन पर प्रतिदिन करीब 25 से 30 हजार यात्री सफर करते हैं। दिल्ली, मुंबई व दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनें इस रूट से गुजरती हैं। लोगों की सुविधा के लिए दोनों ओर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जा रही हैं।
इसमें से एक ओर छह मंजिला तो दूसरी ओर चार मंजिला पार्किंग बनाई जा रही है। ओल्ड फरीदाबाद की ओर 6 मंजिला इमारत बन रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की ओर मुख्य द्वार पर 4 मंजिला इमारत बन रही है। 59 करोड़ रुपये की लागत से दोनों इमारतों को तैयार किया जा रहा है। वहीं, पूरे रेलवे स्टेशन के कायाकल्प पर 262 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -
रेलवे कार्यालय और काॅमर्शियल कार्यालय होंगे
रेलवे स्टेशन की ओल्ड फरीदाबाद वाली छह मंजिला इमारत में मल्टी स्टोरी पार्किंग के अलावा ऊपरी दो मंजिलों पर रेलवे अधिकारियों, कर्मियों के बैठने के लिए कार्यालय होगा। इमारत की पहली दो मंजिलों पर कॉमर्शियल कार्यालय बनाए जाएंगे। इससे रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की ओर भी दो मंजिलाें पर मल्टी स्टोरी पार्किंग और दो मंजिलों पर कॉमर्शियल कार्यालय बनाए जाएंगे।
-- -
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की ओर होगा मुख्य द्वार
फरीदाबाद स्टेशन पर अब दोनों तरफ से एंट्री होगी। पहले ओल्ड रेलवे रोड की ओर मुख्यद्वार था। यहां से अक्सर जाम लगा रहता है। ऐसे में लोगों को जाम से गुजरकर स्टेशन पहुंचना पड़ता था। अब राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की ओर से मुख्य द्वार बनाया जा रहा है। यहां से प्रवेश कर वाहन मल्टी स्टोरी पार्किंग में अपना वाहन खड़ा करेंगे।