{"_id":"6a748c4e2ce5a5c3ec0070b2","slug":"bootcamp-organized-for-students-faridabad-news-c-1-noi1095-4581908-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विद्यार्थियों के लिए बूटकैंप आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विद्यार्थियों के लिए बूटकैंप आयोजित
विज्ञापन
नोएडा ब्यूरो। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में नेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए बूटकैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जनसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी व प्रबंधन के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना रहा, जिससे वे अपने करियर के प्रति बेहतर समझ विकसित कर सकें।
बूटकैंप के दौरान विद्यार्थियों को पत्रकारिता और रेडियो प्रसारण की बारीकियों से परिचित कराया गया। उन्होंने न्यूज राइटिंग, रेडियो प्रोग्राम निर्माण, स्टूडियो संचालन, एंकरिंग और ऑडियो रिकॉर्डिंग जैसी गतिविधियों में भाग लेकर हैंड्स ऑन प्रशिक्षण प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने सामुदायिक रेडियो स्टूडियो का भ्रमण कर मीडिया की कार्यप्रणाली को करीब से समझा।