{"_id":"6a6790cd25f1e18c9b0d4f60","slug":"body-of-vehicle-driver-found-under-suspicious-circumstances-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75917-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वाहन चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वाहन चालक का शव
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
मां-बेटे ने मृतक के दोस्त पर हत्या का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र के विनय नगर निवासी वाहन चालक गणेश का शव सोमवार सुबह दुर्गा बिल्डर क्षेत्र के पास खुले मैदान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों का आरोप है कि मृतक के दोस्त अभय सिंह शराब पार्टी के बहाने गणेश को घर से ले गया और हत्या कर शव को पानी में डालकर ऊपर पत्थर रख दिए, ताकि शव बाहर न आ सके।
विनय नगर गली नंबर-7 निवासी मृतक की पत्नी ने बताया कि रविवार दोपहर करीब दो से तीन बजे अभय सिंह का फोन आया था। उसने शराब पार्टी के लिए बुलाया और रात में घर छोड़ने की बात कही। पत्नी का आरोप है कि उन्होंने पति को जाने से मना किया और कहा कि अभय सही व्यक्ति नहीं है लेकिन वह नहीं माने और उसके साथ चले गए। परिजनों के अनुसार, रविवार रात करीब आठ बजे बेटे ने पिता से फोन पर बात की थी। उस समय उन्होंने घर लौटने की बात कही। बेटे का आरोप है कि दोनों शराब के नशे में थे। कुछ देर बाद गणेश का मोबाइल बंद हो गया। अभय से पूछने पर उसने बताया कि वह गणेश को दुर्गा बिल्डर क्षेत्र के पास छोड़ आया है। मृतक की पत्नी के कहने पर बेटा उन्हें दुर्गा बिल्डर क्षेत्र के पास खुले मैदान में लेकर पहुंचा, जहां बारिश के बाद जलभराव था। वहां पानी के ऊपर गणेश की कमीज दिखाई दी। इसके बाद बेटे ने शव को बाहर निकाला।
मां और बेटे का आरोप है कि अभय ने पत्थर से सिर पर कई वार कर गणेश की हत्या की। उनका कहना है कि दोनों पुराने दोस्त थे और करीब एक सप्ताह पहले शराब पार्टी के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। उस समय अभय ने गणेश को थप्पड़ भी मारा था, हालांकि बाद में दोनों परिवारों ने मामला शांत करा दिया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर के पीछे चोट का निशान मिला है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा।