फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Body of man who jumped into Agra Canal recovered.

Faridabad News: आगरा नहर में कूदे व्यक्ति का शव बरामद

Sun, 14 Jun 2026 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Body of man who jumped into Agra Canal recovered.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। गांव एत्मादपुर के पास शनिवार को आगरा नहर में कूदे 50 वर्षीय व्यक्ति का शव रविवार को आईएमटी क्षेत्र के पास नहर से बरामद किया गया। मृतक की पहचान सेक्टर-31 स्थित बंगाल शूटिंग क्षेत्र निवासी जगबीर (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


जगबीर शनिवार रात करीब आठ बजे अपने घर से यह कहकर निकले थे कि वह कुछ देर में वापस लौट आएंगे। इसके बाद वह गांव एत्मादपुर के पास आगरा नहर पर पहुंचे और छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें नहर में कूदते देखा और तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा उनकी तलाश शुरू की गई। रातभर और रविवार सुबह तक चले खोज अभियान के दौरान उनका शव आईएमटी क्षेत्र के पास नहर में मिला। शव मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि जगबीर एक निजी फैक्ट्री में हेल्पर के रूप में कार्यरत थे। फिलहाल उन्होंने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और आत्महत्या के संभावित कारणों की जांच कर रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed