फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Body of a youth found in a lake near Gurukul

Faridabad News: गुरुकुल के नजदीक झील में मिला युवक का शव

Mon, 19 Jan 2026 01:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Body of a youth found in a lake near Gurukul
पुलिस ने 11 जनवरी को गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। थाना सूरजकुंड क्षेत्र अंतर्गत ग्रीन फील्ड एरिया की चौकी के पास गुरुकुल के नजदीक झील में एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान रवि कुमार (25 वर्ष) निवासी शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर के रूप में हुई है।



परिजनों के अनुसार रवि कुमार 9 जनवरी की सुबह करीब साढे 8 बजे घर से कंपनी के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शुरुआत में परिजनों को लगा कि वह नाइट ड्यूटी के कारण कंपनी में ही रुक गया होगा। अगले दिन भी वह वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने कंपनी से संपर्क किया तो जानकारी मिली कि रवि अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात में कंपनी से निकल गया था।
विज्ञापन


जिस पर परिजनों ने चौकी दयालबाग में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी। पुलिस ने 11 जनवरी को गुमशुदगी का मामला दर्ज कर रवि की तलाश शुरू की।



पिता शंकर सिंह ने बताया कि जिस दिन रवि लापता हुआ था, उसी दिन उसकी बाइक गुरुकुल रोड पर लावारिस हालत में मिली थी। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की गई, लेकिन रवि के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



9 दिन बाद मिला शव



लगातार नौ दिनों की खोजबीन के बाद रवि का शव गुरुकुल के पास बनी गंदे पानी की झील में तैरते हुए मिला है। आस-पास के लोगों ने शव को झील में देखा और पुलिस को मामले सूचना दी। सूचना मिलते ही सूरजकुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकलवाया। पहचान कराने पर शव लापता युवक रवि कुमार का ही निकला।



पुलिस जांच में मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार ने बताया कि रवि कुमार पिछले नौ दिनों से लापता था और उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। युवक की मौत कैसे हुई है उसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed