फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Body of a young man found in a house in Jawahar Colony.

Faridabad News: जवाहर कॉलोनी के मकान में युवक का मिला शव

Fri, 12 Jun 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found in a house in Jawahar Colony.
-बदबू आने पर पड़ोसी ने पुलिस को दी सूचना, निजी कंपनी में करता था नौकरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सारण थाना क्षेत्र की जवाहर कॉलोनी में बृहस्पतिवार सुबह घर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान जितेंद्र प्रजापति (28) के रूप में हुई है। वह यामाहा कंपनी में प्लांट लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार शरीर का रंग बदल गया था। अंदेशा है कि उसकी मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी। उन्होंने बताया कि अब तक मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।


जवाहर कॉलोनी निवासी जितेंद्र अकेले रहता था। उसकी पत्नी और छोटी बेटी बिहार के सिवान में रहती हैं। पड़ोसियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जितेंद्र दिखाई नहीं दे रहा था। बुधवार रात को आसपास के लोगों को दुर्गंध आने लगी। लोगों ने नाली या सीवर की बदबू समझकर नजरअंदाज कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह दुर्गंध बढ़ने पर लोगों ने जितेंद्र के घर के आसपास जांच की। उन्होंने उसे फोन कर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सारण थाना पुलिस ने घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया। जब पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो जितेंद्र का शव बेड के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed