फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Body found in locked room Rented house had not been opened for two days

बंद कमरे में मिला शव: दो दिन से नहीं खुला था किराये का मकान, आ रही थी दुर्गंध; मृतक करता था नाइट शिफ्ट

Sun, 28 Jun 2026 09:11 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Akash Dubey Updated Sun, 28 Jun 2026 09:11 PM IST
सार

गांधी कॉलोनी के डी-ब्लॉक में रविवार को ऋृषिपाल का शव किराये के कमरे में मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची। शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
Body found in locked room Rented house had not been opened for two days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

गांधी कॉलोनी के डी-ब्लॉक में रविवार शाम करीब पांच बजे किराये के कमरे में ऋषिपाल नामक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पड़ोसियों ने कमरे से पिछले दो-तीन दिनों से दुर्गंध आने और दरवाजा बंद रहने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो व्यक्ति मृत मिला।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतक मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला था और फरीदाबाद में किराये पर रहकर एक निजी कंपनी में नाइट शिफ्ट में नौकरी करता था। उसकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि उसके बच्चे गांव में परिजनों के साथ रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक पिछले दो-तीन दिनों से दिखाई नहीं दिया था। कमरे से लगातार बदबू आने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि करीब दो-तीन दिन पहले वह बाहर से खाना खाकर कमरे में आया था, जिसके बाद बाहर नहीं निकला। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की शवगृह में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed